फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में बना कंट्रोल रूम, केंद्रों पर रखी जाएगी नजर

Fri, 07 Feb 2025 05:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में बना कंट्रोल रूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा के लिए पेपर जिलों में भेजे जाएंगे। पेपर की सुरक्षा व बेहतर रखरखाव के लिए शासन ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा से पहले पेपर बाहर आने पर संबंधित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व बाहरी केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र. के क्षेत्रीय कार्यालय से 15 जिलों में सीधे नजर रखी जाएगी। बोर्ड ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी विद्यालयों में लगे कैमरों को जोड़ा जा रहा है। कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारी कभी भी किसी विद्यालय को देख सकते हैं। 

क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव साहब सिंह यादव ने बताया कि सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र में बने परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रयागराज और लखनऊ में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला विद्यालय और विद्यालय प्रशासन से बात कर कैमरे की आईपी एड्रेस सहित कई जानकारी मांग ली गई है। उसे कंप्यूटर से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें