फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नमो घाट पर गूंजा कैलाश खेर का आलाप, बह रहे हैं आदियोगी पर निकले आसमानी सुर

विज्ञापन
नमो घाट पर आयोजित एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच में गायन की प्रस्तुति देते गायक कैलाश खेर। अमर उजाला - फोटो : srinagar news
विज्ञापन
वाराणसी। कैलाश खेर के आसमानी और सुर्ख सुरों को सुनकर काशीवासियों पर खुमार चढ़ गया। रविवार को नमो घाट पर एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच कार्यक्रम में ढाई घंटे तक कैलाश खेर ने शिव-तांडव संग रोमांटिक और सूफी गानों का ढोल मिक्स वर्जन सुनाकर दर्शकों को नाचने और महादेव का जयघोष लगाने पर मजबूर कर दिया। जेन जी की भीड़ से पटे घाट की सीढ़ियों पर बैठने की जगह भी नहीं बची थी। पूरे घाट पर हाउसफुल जैसा नजारा था।
विज्ञापन

इस दौरान कैलाश ने 20 से ज्यादा गाने गाए, जिनमें सबसे ज्यादा तालियां और शोर बगड़ बम-बम लहरी पर मचा। पब्लिक डिमांड पर कैलाश ने दो बार इस गाने को सुनाया। प्रस्तुति के दौरान कई बार कैलाश खेर के होठों और माइक के बीच आधा मीटर से ज्यादा दूरी होती थी, फिर भी उनका आलाप पूरे नमो घाट पर गूंज रहा था। कैलाश खेर ने आओजी, आओजी से गाने की शुरुआत की। इसके बाद तेरी दीवानी..., हे री सखी मंगल गाओ री, आज पिया घर आएंगे, छाप तिलक सब छीनी..., रंग दिन्ही, रंग दिन्ही, बह रहे हैं आदियोगी गाकर लोगों को अपना मुरीद बना दिया। सांझ चढ़ते ही जब थोड़ी ठंडक शुरू हुई तो कैलाश खेर ने कैसे बताएं क्यूं तुझको चाहे पर सुर छेड़ा तो हर कोई दिल थामकर सुनने बैठा रहा। इसके बाद मोबाइल टॉर्च निकालकर दर्शक खुद भी कैलाश के साथ सुरों को दोहराने लगे।

नमो घाट पर आयोजित एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच में गायन की प्रस्तुति देते गायक कैलाश खेर। अमर उजाला- फोटो : srinagar news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें