फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कैलाश खेर बोलेः मील का पत्थर है काशी फिल्म महोत्सव, पीएम और सीएम को जाता है श्रेय

Mon, 27 Dec 2021 11:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पद्मश्री कैलाश खेर ने कहा कि वाराणसी में काशी फिल्म महोत्सव का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। उत्तर प्रदेश की छवि एक धार्मिक नगरी की है।
 
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को छावनी स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में बातचीत करते गायक कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूफी गायक, पद्मश्री कैलाश खेर ने कहा कि काशी फिल्म महोत्सव मील का पत्थर है। अद्भुत संयोग है कि ये फेस्टिवल काशी में हो रहा है। यहां के लोग भोले हैं और यह भोले की नगरी है। सोमवार को वाराणसी में बातचीत के दौरान कैलाश खेर ने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीनतम नगरी काशी में हर व्यक्ति में शिवत्व विराजमान है।

विज्ञापन


यहां जो कुछ होता है वह शिव की मर्जी से होता है। काशी फिल्म महोत्सव का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। उत्तर प्रदेश की छवि एक धार्मिक नगरी की है। राम भी यहीं, कृष्ण भी यहीं और शिव ने जो नगर बसाने के बारे में सोचा तो काशी भी यहीं। अब तो काशी की चर्चा विश्व ही नहीं नक्षत्र तक पहुंच चुकी है। वहां भी अब विश्वनाथ नगरी की चर्चा हो रही है। कहा जाए तो असल भारत का निर्माण अब हो रहा है। 

विज्ञापन

अनोखा भक्ति रियल्टी शो है स्वर्ण स्वर भारत 

पद्मश्री कैलाश खेर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 22 जनवरी से जी टीवी पर स्वर्ण स्वर भारत की शुरुआत हो रही है। पहली बार लोग रियाल्टी शो में आध्यात्मिक संगीत को सुनेंगे। इसका प्रसारण 180 देशों में किया जाएगा। इसे 22 करोड़ लोग देख सकेंगे।

कवि डा. कुमार विश्वास,  पद्मश्री कैलाश खेर, पद्मश्री सुरेश वाडकर शो के जज होंगे। अभिनेता रवि किशन शो के सूत्रधार होंगे। इसके 52 एपिसोड होंगे। कार्यक्रम के खास मेहमान स्वामी अवधेशानंद, स्वामी रामदेव, श्रीश्री रविशंकर, जग्गी वासुदेव भी रहेंगे। 

ओम से होगा वर्ष 2022 का आगमन
पद्मश्री कैलाश खेर ने बताया कि 31 दिसंबर को दूरदर्शन पर रात 9.30 से 12 बजे तक ओम शो के जरिए नए साल का स्वागत किया जाएगा। इसमें मनोज मुंतशिर, हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव भी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें