फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी आएंगे नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी, बीएचयू छात्रों से करेंगे सवांद

Tue, 03 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष के तहत बीएचयू में कैलाश सत्यार्थी का व्याख्यान - फोटो : twitter
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के भागीदार नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी भी बनने जा रहे हैं। शताब्दी वर्ष के तहत कैलाश सत्यार्थी का व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है।  
विज्ञापन

संभावना है कि 18 जनवरी को उनका व्याख्यान हो।  बीएचयू के शताब्दी वर्ष के तहत दुनिया भर के विशिष्ट विद्वानों के व्याख्यान आयोजित कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में कैलाश सत्यार्थी का भी व्याख्यान होने जा रहा है।

 बचपन बचाओ आंदोलन के प्रणेता कैलाश सत्यार्थी का व्याख्यान 16 जनवरी को दीक्षांत समारोह के बाद 18 जनवरी को आयोजित होने की संभावना है। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने बताया कि शताब्दी वर्ष के तहत कैलाश सत्यार्थी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

उनका कार्यक्रम लगभग तय है। तिथि को लेकर कुछ बदलाव हो सकता है। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उनसे रूबरू होंगे, उनके अनुभवों से कुछ सीखने का उन्हें मौका मिलेगा।

बता दें कि नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद ये उनका दूसरा आगमन होगा। गांधीवादी विचारक कैलाश सत्यार्थी ने अब तक 83000 से अधिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया है। 26 साल की उम्र में इंजीनियरिंग छोड़ उन्होंने बच्चों के अधिकार के लिए काम करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें