फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में कबड्डी और फुटबाल की कोचिंग का शुभारंभ, देश भर से 102 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

Tue, 22 May 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान संजीव कुमार को कुलपति ने सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत के खेल प्राधिकरण के सहयोग से खेल कोचिंग में छह सप्ताह के सर्टिफिकेट कोर्स का औपचारिक उद्घाटन बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में हुआ। सर्टिफिकेट कोर्स का उद्घाटन कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने किया।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि नैतिक मूल्यों को खेल के जरिये विकसित किए जाने की जरूरत है। छह सप्ताह के इस सर्टिफिकेट कोर्स में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबाल और वॉलीबाल की कोचिंग कराई जाएगी।

इस कोचिंग में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल व नेपाल से करीब 102 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं जो कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संकाय प्रमुख प्रो. यूसी दुबे ने की।
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर अर्जुन पुरस्कार विजेता व पूर्व भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान संजीव कुमार को कुलपति ने सम्मानित किया। कोर्स समन्वयक डॉ. राजीव व्यास ने पाठ्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन डॉ. विनायक कुमार दुबे और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अखिल मेहरोत्रा ने किया।
विज्ञापन

बीएचयू भू विज्ञान विभाग में सैम लैब का शुभारंभ 

इस मशीन में स्पष्ट दिखेंगे चार नैनो मीटर के कण - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के भू- विज्ञान विभाग में दो करोड़ की लागत से नवीनतम प्रौद्योगिकी से लेस स्कैनिंग इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप (सेम) लैब का उद्घाटन सोमवार को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने किया। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी की ओर से एक व्यक्तिगत परियोजना के तहत ये स्कैनिंग इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप मशीन लगाई गई है।

इस मशीन से किसी कण को 10 गुना अधिक बड़ा कर देखा जा सकता है। इसमें चार नैनो मीटर तक के कण स्पष्ट देखने की क्षमता होती है। यही नहीं किसी भी कण के रासायनिक गठन का भी विश्लेषण इससे किया जा सकता है। 

इसके प्रधान अन्वेषक प्रो. एनवी चेलापति राव व सहायक अन्वेषक प्रो. राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी और प्रो. एचबी श्रीवास्तव हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रयोगशाला को एक राष्ट्रीय सुविधा के रूप में स्थापित किया जाएगा।

ये प्रयोगशाला न सिर्फ बीएचयू के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों के लिए होगी बल्कि इसका लाभ बाहरी भी उठा सकेंगे। इसका उपयोग खनिज विज्ञान, द्रव्य विज्ञान, नैनो टेक्नालॉजी व जीव विज्ञान संबंधित शोध में किया जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार ने स्वागत किया। संचालन प्रो. एनवी चेलापति राव ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें