फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून भर मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sun, 31 May 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ की प्रचंड गर्मी और उमस में राहत भरी खबर लखनऊ के शक्ति भवन से आई है। कम से कम 30 जून तक शहर में विद्युत कटौती नहीं होगी। कंट्रोल ने शुक्रवार की रात को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल सभी पारेषण उपकेंद्रों को जारी कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि लोकल फाल्ट अबाध विद्युत आपूर्ति पर भारी गुजर रहा है। शहर भर में ट्रिपिंग चलती रही जबकि भिखारीपुर तिराहे के समीप भूमिगत केबल कट जाने से महमूरगंज और ककरमत्ता इलाके में 15 घंटे तक बिजली गुल रही।
शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस कम है लेकिन न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री होने के कारण दिन भर उमस और गर्मी का एहसास बना रहा।
विज्ञापन


भिखारीपुर में जेसीबी से खुदाई के दौरान रात दो बजे 11 केवी बेसू द्वितीय फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे रानीपुर, श्रीरामनगर, ककरमत्ता, महमूरगंज, तुलसीपुर, श्यामानगर और शिवाजीनगर सहित तमाम एक दर्जन मुहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। लगातार 15 घंटे तक बिजली गुल रहने से इनवर्टर भी जवाब दे गए और लोगों ने पंखा झलते दिन बिताया। वरुणापार इलाके में कोइलहवां उपकेंद्र शाम पांच बजे से दो घंटे तक ट्रिप रहा। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है और ट्रांसफार्मर गर्म हो जा रहे हैं।

ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट के चलते पक्के महाल और वरुणापार इलाके के कई मुहल्लों में पेयजल का संकट रहा। अस्पतालों में लू और डायरिया के मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में लू से पीड़ित पांच और डायरिया से प्रभावित 28 मरीजों को भर्ती कराया गया है। रोहनिया इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें