फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दोपहर में जून जैसी गर्मी, अचानक एक घंटे में 64 मिमी बारिश से आठ डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़ागांव में 64 मिमी, बाबतपुर में 28 मिमी, बीएचयू में 17 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई
विज्ञापन

- 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, तापमान 35 डिग्री से 27 डिग्री तक आया

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी में सप्ताह भर बाद मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार को एक ही घंटे में 64 मिलीमीटर बारिश हो गई। शहर की सड़कों पर जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जिले के अलग-अलग मौसम केंद्रों के अनुसार, 64 मिमी बारिश का आंकड़ा बड़ागांव का है। इसके बाद बाबतपुर में 28 मिमी, बीएचयू में 17 मिमी और राजातालाब में 14.5 मिमी बारिश हुई। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे शहर का तापमान 36 डिग्री से साढ़े आठ डिग्री लुढ़ककर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हवा में नमी 90 फीसदी को पार कर गई है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार को भी जिले में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर के 3:30 बजे तक मौसम सामान्य था। तीखी धूप मई-जून जैसी गर्मी का एहसास करा रही थी। तभी बादल छाने लगे और पांच मिनट में ही अचानक तेज बारिश ने सबको चौंका दिया। कम समय में ज्यादा पानी बरसने के चलते गलियों में कीचड़ तो सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। रुक-रुककर दो से तीन शिफ्ट में अच्छी बारिश होने से मौसम तो खुशनुमा हो गया लेकिन इससे आने-जाने वालों को काफी मुश्किलें आईं। लहरतारा, इंडस्ट्रियल स्टेट, बरेका, बड़ागांव, कैंट, बीएचयू, सुंदरपुर, गौदोलिया के आसपास पानी भर गया। यहां पर पर्यटकों को भी पैदल चलने में दिक्कतें आईं। दूसरी ओर गलियों में फिसलन हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें