बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मथुरा शटल ट्रेन में 15 वर्षीय जुनैद की निर्मम हत्या के विरोध में सोनभद्र में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की।
उनका कहना था कि जुनैद दिल्ली से ईद की खरीददारी करके घर लौट रहा था। बीफ खाने का आरोप लगाकर उसकी चलती ट्रेन में हत्या किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
वहीं कश्मीर के डीएसपी अयूब पंडित की भीड़ के द्वारा की गयी हत्या के विरोध में भी ईद की नमाज के बाद हाथ पर काली पट्टी बांधकर लोगों ने सांकेतिक विरोध किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इसमें आम आदमी पार्टी के ओबरा संयोजक रिजवान खां,जीशान अहमद , मिर्जा मंजर, दानिश, रेहान, आफताब, साबिर, चाँद मलिक,आबिद,तौफिक,जुनैद, शाहिद और ओबरा के लोगो ने शिरकत की ।