बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र के तहत हिंदू अध्ययन में पीएचडी करने की दो सीटें दी गईं हैं और दोनों ही जेआरएफ। इसमें सिर्फ नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने से काम नहीं होगा। हालांकि बीएचयू ने दो विभागों समाजशास्त्र और संस्कृत विभाग में हिंदू अध्ययन से पीएचडी करने का विकल्प दे दिया है। इसमें नेट और जेआरएफ दोनों ही चलेगा।
समाजशास्त्र के चार एलाइड विषयों में से एक हिंदू अध्ययन भी है। वहीं संस्कृत विभाग में एकमात्र हिंदू अध्ययन को ही एलाइड विषय बनाया गया है। तीन विकल्प बनाकर हिंदू अध्ययन से पीएचडी की जा सकती है। अधिकतम आठ सीटों पर पीएचडी दाखिला हो सकता है। पीएचडी की सूचना बुलेटिन के मुताबिक भारत अध्ययन केंद्र के तहत कोई सामान्य नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकता।
संस्कृत और समाजशास्त्र के दोनों विषयों में नेट और जेआरएफ दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। भारत अध्ययन केंद्र में हिंदू अध्ययन की दो सीटों में से एक सामान्य और दूसरा ओबीसी वर्ग है।