फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में बोले जेपी नड्डा, भाजपा सरकार ने पूरा कर दिखाया अच्छे दिन का वादा 

Sun, 09 Dec 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को चंदौली में कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का वादा पूरा कर दिखाया है।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर उसी की सौगात है। उज्ज्वला, जनधन, इंद्रधनुष या आयुष्मान योजना हो, ये गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। केंद्रीय मंत्री नियामताबाद के महेवा गांव में ट्रामा सेंटर के शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के भाजपा के कार्यकाल में देश की तस्वीर बदली है। आयुष्मान योजना से 1.18 लाख परिवार यूपी में जुड़े हैं। इससे छह करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। 18 हजार गांव बिजली से जोड़े गए।
विज्ञापन


पहले बच्चों को सात तरह के टीके लगते थे लेकिन अब 12 टीके लगाए जा रहे हैं। तब 65 फीसदी बच्चे टीके से लाभान्वित हुए अब 80 फीसदी को टीका लगाया जा रहा है। 13 मेडिकल कॉलेज दिए गए। 33 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए।
विज्ञापन

देश में बनने हैं 85 ट्रामा सेंटर

ट्रामा सेंटर के लिए भूमि पूजन - फोटो : amar ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि देश में 85 ट्रामा सेंटर बनने हैं। इसमें 13 यूपी में हाईवे किनारे बनाए जाएंगे। अध्यक्षता करते हुए सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि महेवा में 312.95 लाख की लागत से दो बीघे में इसका निर्माण होगा।

फिलहाल इसमें छह बेड जनरल एवं चार बेड सर्जिकल होंगे। आकस्मिक चिकित्सा, एक्सरे, सीटी स्कैन की सुविधा होगी। बाद में इसे 100 बेड जनरल और 30 बेड आईसीयू किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी लागत बढ़ाकर 10 करोड़ करने की घोषणा की। जून 2020 तक इसे संचालित करने का लक्ष्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें