फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट में सूप बजाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट में सूप बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बैठक कर रहे अधिकारी प्रदर्शन होते ही चले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीक मामले में जिला प्रशासन की ओर से निर्दोष तीन पत्रकारों को जेल भेजने से आंदोलित पत्रकारों ने बुधवार को डीएम-एसपी को जिले से भगाने के लिए सूप बजा कर प्रदर्शन किया। जब पत्रकार ..ईशर पइसे, दरिद्र भागे.. बोलते हुए सूप बजाकर जिलाधिकारी कार्यालय की परिक्रमा कर रहे थे उस समय कलेक्ट्रेट में डीएम-एसपी बैठक कर रहे थे। इसके बाद अधिकारी अपनी गाड़ियों में बैठकर चले गए।
विज्ञापन

दीपावली के पहले घर की माताएं घर में ईश्वर व लक्ष्मी के निवास के लिए और दरिद्रता को भगाने के लिए सूप बजाती हैं। साथ में कहती हैं ..ईशर पइसे, दरिद्र भागे..। बुधवार को डीएम और एसपी को जिले से भगाने के लिए पत्रकारों ने इसी तरीके से प्रदर्शन किया। सूप बजाने के बाद सभी सूपों को जलाया भी गया। परिसर में ही पत्रकारों का क्रमिक अनशन चल रहा है। इस दौरान पत्रकारों ने पेपर लीक मामले में जिला प्रशासन की जमकर बखिया उधेड़ी। डीएम व एसपी के खिलाफ नारेबाजी की गई और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें