फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता जॉन अब्राहम को भाई एयरपोर्ट की सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जॉन अब्राहम को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर की सुरक्षा व्यवस्था काफी रास आई। खास करके कोविड से बचाव को लेकर एयरपोर्ट पर बरती जा रही सतर्कता के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन

कई हिट फिल्में दे चुके अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा कि यह दौर संकट का है। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना ही पहली प्राथमिकता है। रविवार की शाम स्पाइस जेट के विमान से मुंबई जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे अभिनेता ने एयरपोर्ट की स्वच्छता मानकों और टचलेस यात्रा प्रक्रियाओं से अवगत हुए। यह जानकर खुशी जताई कि आई और फेस से एयरपोर्ट पर यात्रियों को इंट्री देने की व्यवस्था की गई है। एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेता जॉन अब्राहम वाराणसी आए हुए थे। कुछ दिन पहले ही शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल भी हो गए थे। जिनका एक निजी अस्पताल में उपचार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें