उन्होंने कहा कि यदि लेखपाल निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांवों में नहीं बैठते हैं तो उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्राम सभा की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि प्रत्येक लेखपाल एवं ग्राम पंचायत स्तरीय सचिव अपने-अपने ग्राम पंचायतों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार दोपहर दो बजे तक उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।
कहा, आकस्मिक निरीक्षण कराने पर यदि कोई अनुपस्थित मिलता है तो उसका उस दिन का वेतन काट लिया जाएगा। इसकी कार्यवाही भी उसकी सर्विस बुक में अंकित की जाएगी। यदि किसी ग्राम स्तरीय सचिव को छुट्टी की आवयकता है तो वह एक सप्ताह पहले ही स्वीकृत कराएगा। वसूली के लक्ष्य का अमीनवार रिपोर्ट तैयार कराने का भी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया।