वाराणसी के 52 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
- फोटो : file photo
बीएड 2017 की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा तीन मई को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा संचालित जिले में ये प्रवेश परीक्षा 52 केंद्रों पर होगी, जिसमें 26 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोमवार को नोडल केंद्र काशी विद्यापीठ में शाम चार बजे से प्रशासन की मौजूदगी में तैयारी बैठक हुई।
बैठक में केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक समेत जिला और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में परीक्षा की तैयारियाें की समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि बुधवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र की दो प्रतियां लानी होंगी।
एक प्रति परीक्षा केंद्र पर जमा होगी, एक अभ्यर्थी के पास रहेगी। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए केंद्र पर राइटर उपलब्ध होंगे लेकिन उन्हें मंगलवार तक इसके लिए आवेदन करना होगा।
इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को प्रपत्र और निर्देश पुस्तिका बांटी गईं।