फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एयरपोर्ट पर धरनारत कर्मियों में से 10 को दी गई नौकरी, 14 अभी भी कर रहे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों का धरना अभी जारी है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे 10 कर्मियों की नौकरी पर वापसी कराई गई है। प्रदर्शन कर रहे कर्मी नए टेंडर की शर्तों के आधार पर सेवा से हटाए जाने का विरोध करने के साथ ही नौकरी पर बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट की सफाई व्यवस्था का कार्य देख रही अरुण एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। मैनेजर कौशल कुमार ने बताया कि नए टेंडर की शर्तों के अनुसार 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के कर्मियों को ही नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की आयु निर्धारित सीमा से अधिक है, उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी के लिए अवसर देने का प्रस्ताव रखा गया है। एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे 24 सफाईकर्मियों में से 10 की वापसी हो गई है। इसके अलावा शेष कर्मचारियों को कंपनी के अन्य स्थानों पर संचालित टेंडरों में कार्य उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी टेंडर की शर्तों के अनुरूप ही कार्रवाई कर रही है। इधर, सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी नौकरी बहाल नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें