वहीं, प्रो. विजयनाथ मिश्रा, प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, डॉ. अखिलेश चंद्रा, प्राे. आरएन चौरसिया, प्रो. राहुल अग्रवाल, डाॅ. विश्वंभर सिंह, डॉ. प्रियंका भगत को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। परिसर में रैगिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 12 शिक्षकों को एंटी रैगिंग स्क्वायड में रखा गया है। निदेशक कार्यालय के अनुसार सर्जरी विभाग के प्रो. विवेक श्रीवास्तव को एंटी रैगिंग स्क्वायड का अध्यक्ष बनाया गया है। बीएचयू की ओर से आईएमएस निदेशक कार्यालय में अनुभाग अधिकारी विनोद कुमार यादव को सचिव बनाया गया है।