वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें सबसे अधिक 4.30 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर छात्रों का चयन किया गया। मेले में 124 विद्यार्थियों का चयन किया गया। मेले में हिस्सा लेने के लिए एक हजार से अधिक छात्र-छात्राआें ने अपना पंजीकरण कराया था। बरसात के कारण 625 अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में शामिल हो सके। इस दौरान 22 कंपनियों ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया।
शनिवार को केंद्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होने से पहले कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि रोजगार मेले के आयोजनों से छात्रों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। कैंपस प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. वंशीधर पांडेय एवं उप समन्वय डॉ. रमन पंत को साधुवाद दिया। इस दौरान डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. शैला परवीन, डॉ. निशा सिंह, डॉ. उर्जस्विता सिंह, डॉ. मुकेश पंथ,डॉ. अंबुज मिश्र, डॉ. आयुष का सहयोग रहा।