फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन अभी और बरसेंगे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दो दिन अभी और बरसेंगे मेघ
-अगले 48 घंटे तक रूकरूक कर होती रहेगी बारिश
-बारिश ने तोड़ा आठ साल का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी।
जिस तरह की बारिश हो रही है, अभी फिलहाल दो दिन उससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बनारस समेत आसपास के जिलों में अगले 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और दो दिन तक रूकरूक कर हल्की से तेज बारिश होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार साउथ यूपी और एमपी के नार्थ इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रहना इसकी मुख्य वजह है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से तेज रफ्तार में हवा चल रही है, इसमें नमी है। इस बार सितंबर महीने में हुई बारिश ने पिछले आठ साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इसके पहले वर्ष 2011 में सितंबर महीने में सर्वाधिक 380 मिलीमीटर बारिश हुई थी और इस साल आंकड़ा अभी ही 500 के पार पहुंच गया है। अगले 48 घंटे वाराणसी और आसपास में इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें