क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की ओर से जगतपुर इंटर कॉलेज में लगे रोजगार मेले में 45 कंपनियों ने 1269 अभ्यर्थियों का चयन किया। राइडर सिक्युरिटी सर्विसेस ने कुछ युवाओं को अधिकतम 35000 रुपये प्रतिमाह वेतन पैकेज दिया। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने फीता काटकर किया। अनिल राजभर ने उन्होंने कहा कि सरकार इस संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनका लक्ष्य उत्तर प्रदेश के हर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराना है।
अनिल राजभर ने पिछली सरकारों से तुलना करते हुए कहा कि पिछले सरकार में रोजगार देने की रफ्तार काफी धीमी थी। आज की सरकार ने 2017 से 2026 की अवधि में 9.5 लाख लोगों को सरकारी रोजगार दिया है। इसी अवधि में निजी क्षेत्रों में 16 लाख और स्वरोजगार के क्षेत्र में 3.5 करोड़ लोगों को अवसर उपलब्ध कराए गए। सुनील पटेल ने रोजगार मेले ये हुनरमंद बेरोजगार युवकों को लगातार रोजगार दे रही है। मेले में कुल 3220 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 269 महिलाएं भी शामिल थीं। 45 कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार, रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह और जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाम चंद्र मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।