फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Fair in Varanasi: एमबीए पास प्रवीण को मिला 4.32 लाख का पैकेज, 8 युवाओं को विदेश जाने का ऑफर लेटर

Fri, 24 Feb 2023 07:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एमबीए पास राजातालाब के प्रवीण कुमार को गुरुवार को खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्हें रोजगार मेले में सबसे ज्यादा 4.32 लाख रुपये के पैकेज की नौकरी मिली। 
विज्ञापन
रोजगार मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबीए पास राजातालाब के प्रवीण कुमार को गुरुवार को खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्हें रोजगार मेले में सबसे ज्यादा 4.32 लाख रुपये के पैकेज की नौकरी मिली। वहीं, आठ युवाओं को विदेश जाने का मौका मिला तो चार दिव्यांगों को भी ऑफर लेटर मिला। मेले में कुल 246 युवाओं को नौकरी मिली। इसमें विभिन्न जिलों के 6312 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बाबतपुर रोड स्थित निबाह गांव के पास बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजूकेशन में वृहद रोजगार मेला लगा। विभिन्न प्रांतों से आईं कंपनियों के स्टालों पर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ने लगी। कक्षा आठ पास से लेकर बीटेक व एमबीए तक युवा नौकरी के तलाश में पहुंचे थे।

मोबाइल कंपनी डिस्काम ने एमबीए और पॉलीटेकिभनक किए प्रवीण कुमार को 36 हजार रुपये प्रति माह वेतन पर नौकरी दी। वहीं, सार्थक एजूकेशन ट्रस्ट ने चार दिव्यांगों को भी नौकरी दी। जबकि एनएसडीसीआई ने आठ युवकों को खाड़ी देशों में ले जाने के लिए चयन किया। इसमें इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, फिटर, कारपेंटर आदि क्षेत्र के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद व हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी ने 65 से अधिक युवकों का सुरक्षा गार्ड के लिए चयन किया। मेला का उद्घाटन करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान दीप सिंह, रविशेखर आनंद, गौरव सिंह, प्रवीण राय, डॉ. संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें