फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में गंगा पर डबल डेकर पुल: निचले तल पर होंगे चार रेलवे ट्रैक, ऊपरी तल पर छह लेन की सड़क

Thu, 23 Feb 2023 11:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में  जल्द ही डबल डेकर पुल बनेगा।  इसका निर्माण मालवीय (एलमब्रिज) पुल के समानांतर होगा। पुल के निचले तल पर रेलवे के चार ट्रैक होंगे, जबकि ऊपरी तल पर छह लेन की सड़क गुजरेगी। 
विज्ञापन
राजघाट पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा पर प्रस्तावित डबल डेकर पुल की डीपीआर तैयार कर निर्माण विभाग को भेज दी गई है। पुल की डिजाइन पर भी सहमति बन गई है। 31 मार्च से पहले डीपीआर को निर्माण विभाग एप्रूवल के लिए मुख्यालय (बड़ौदा हाउस) भेज देगा। पुल के निचले तल पर रेलवे के चार ट्रैक होंगे, जबकि ऊपरी तल पर छह लेन की सड़क गुजरेगी। 

विज्ञापन


काशी और चंदौली को जोड़ने के लिए गंगा पर प्रस्तावित डबल डेकर पुल का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण मालवीय (एलमब्रिज) पुल के समानांतर होगा। उत्तर रेलवे निर्माण विभाग के उप मुख्य अभियंता एसवी मलिक के मुताबिक राजघाट के पास गंगा पर प्रस्तावित डबल डेकर पुल की डीपीआर मिलने के बाद इसके सभी पक्षों का परीक्षण कराया जा रहा है।

इसमें पुल की ऊंचाई से लेकर इसके दोनों ओर के रेल ट्रैक की ऊंचाई का मिलान आदि किया जा रहा है। डीपीआर के सभी पक्षों का मूल्यांकन करने के बाद एप्रूवल के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। कैंट से काशी स्टेशन के बीच ट्रैक बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें