फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जिल्लू की ह्रदय गति रुकने से मौत, पसरा मातम

Fri, 02 Dec 2022 07:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आतंकियों ने जवाबी फायरिंग भी की लेकिन वह डरे नहीं और आतंकियों को खदेड़ दिया। इस साहस के लिए तत्कालीन सरकार ने उन्हें राष्ट्रपति पद से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जिल्लू की ह्रदय गति रुकने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26/11 के मुंबई आतंकी हमले में आतंकियों को धूल चटाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल जिल्लू यादव की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिल्लू यादव की हृदय गति रुकने से मंगलवार को उनके पैतृक आवास में उनका निधन हो गया।  

विज्ञापन

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना के मोहाव निवासी जिल्लू यादव की मौत उनके मोहाव स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से हो गई। जिल्लू यादव 26/11 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन पर तैनात थे उसी समय आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। 
उसी समय जिल्लू यादव की तैनाती छत्रपति शिवाजी स्टेशन पर थी। यह देखकर जिल्लू यादव ने वहां खड़े आरपीएफ के जवान से रायफल छीनकर आतंकियों पर फायरिंग झोंक दिया।  
विज्ञापन

आतंकियों ने जवाबी फायरिंग भी की लेकिन वह डरे नहीं और आतंकियों को भीटी रेलवे स्टेशन से खदेड़ दिया। इस साहस के लिए तत्कालीन सरकार ने उन्हें राष्ट्रपति पद से सम्मानित किया था। जिल्लू यादव का जन्म 18 अप्रैल  1957 को मोहाव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। 1979 में आर पी एफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे उनके चार बेटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें