साथ ही सारा पैसा ससुर राजेश सिंह को दे दिया था। पैसा इस शर्त पर दिया था कि लहरतारा से मुढै़ला के बीच दो बिस्वा जमीन खरीदी जाएगी। आरोप है कि ससुर राजेश सिंह ने पैसा ले लिया, लेकिन जमीन नहीं खरीदवाई। इससे दामाद दिनेश नाराज रहने लगा। रिश्तेदारों की मौजूदगी में कई बार पंचायत भी हुई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
दामाद दिनेश का कहना था कि मुढ़ैला में जमीन की वर्तमान कीमत ज्यादा है। इस हिसाब से करीब 20 लाख रुपये चाहिए, लेकिन ससुर राजेश सिंह सिर्फ तीन लाख रुपये देने को तैयार थे। मुढ़ैला में किराये का कमरा लेकर रहने वाले दिनेश का सप्ताह भर पहले ही ससुर राजेश से विवाद हुआ था। दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। सोमवार की शाम भी पैसे को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि दामाद संतोष ने धमकी दी थी कि पैसा नहीं मिला तो वह कुछ भी कर सकता है।
मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे ससुर राजेश सिंह गाय को चारा डाल रहे थे। इसी बीच बाइक से दिनेश शर्मा आया और गालीगलौज करते हुए ससुर पर हाथ छोड़ दिया। यह देखते ही राजेश सिंह का बेटा गोपाल सिंह (36) घर के अंदर से बाहर आया और बीच बचाव करने लगा। इससे नाराज दिनेश शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिपीटर गन से हवाई फायरिंग की, फिर ताबड़तोड़ तीन गोलियां गोपाल सिंह को लक्ष्य साधते हुए चलाई। सिर, पेट और सीने में गोली लगते ही गोपाल लहूलुहान होकर अचेत हो गया।
साले गोपाल को जमीन पर गिरता देख दिनेश ने अपनी बाइक उठाई और भाग निकला। घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर बनकट गांव के पास रेलवे लाइन किनारे दिनेश ने बाइक खड़ी की और मोबाइल पर किसी से बातचीत की। इसके बाद दोनों पैर के बीच में रिपीटर गन फंसाई और मुंह के निचले हिस्से में सटाकर गोली मार ली। गोली दाढ़ी के रास्ते भेजा उड़ाते हुए सिर के पार हो गई। वहीं, रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने यह देखा तो डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मालूम चला कि बखारिया में भी गोली चली है।
उधर, लहूलुहान साले गोपाल को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर डीसीपी अमित कुमार फोर्स और फॉरेंसिक टीम के संग पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बाइक व लाइसेंसी रिपीटर गन को कब्जे में लिया, फिर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से 17 कारतूस भी बरामद किए हैं।