घर से कपड़ों की खरीददारी के नाम पर साली को बाजार ले गया जीजा ऐसा काम करेगा ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। घटना वाराणसी की है। लंका थाना क्षेत्र में शनिवार को खरीददारी करने निकले अमित कुमार ने अपनी साली के साथ लंका स्थित एक गेस्टहाउस में दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़ता का आरोप है कि अमित कपड़े की खरीददारी का बहाना बनाकर उसे लंका स्थित एक गेस्टहाउस में ले गया। कहा कि गेस्टहाउस के ऊपर कपड़े का शोरुम है।
अमित पीडि़ता को गेस्टहाउस के अंदर एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने अपने पति से फोन पर आपबीती सुनाई और थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।