फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सराफा कारोबारी को आया फोन, दूसरी ओर से आई आवाज- झुन्ना पंडित का आदमी बोल रहा हूं, 50 लाख दे दो

Tue, 14 Sep 2021 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के एक सराफा व्यापारी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि फोन कर उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी से रंगदारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग निवासी सराफा कारोबारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी चौक थाना क्षेत्र के सुडिया में ज्वेलरी की दुकान है। उसने बताया कि शनिवार को उसका बेटा दुकान बंद करके घर आया था। उसके बाद 9:45 बजे मोबाइल नंबर पर कई बार फोन कॉल आए।

जब बेटे ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से किसी ने अपना नाम गोकुल यादव बताया। उसने धमकी देते हुआ कहा कि वह झुन्ना पंडित का साथी बोल रहा हूं, और उसने पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस दौरान घटना की सभी बातें मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारी का कहना है कि जब से उसका धमकी भरा फोन आया है तब से परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। डर है कि उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें