पांडेयपुर क्षेत्र स्थित आभूषण की दुकान से एक महिला दुकानदार की आंखों के सामने से 72 हजार रुपये मूल्य के गहने लेकर चंपत हो गई। दुकानदार की शिकायत के आधार पर कैंट थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मीरापुर बसही निवासी अतुल सिंह ने बताया कि पांडेयपुर में उनकी आभूषण की दुकान है। एक महिला 14.950 ग्राम सोने का एक जोड़ी झुमका छुपा ली। इसी दौरान उस महिला ने दुकान के एक अन्य स्टाफ को कुछ और गहने दिखाने के लिए कहा। इसके बाद बाहर निकल गई। महिला द्वारा चुराया गया झुमका 72 हजार रुपये का था। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से जांच की जा रही है। ब्यूरो