फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सड़क हादसे में दो मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदहा और मोहनसराय क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर इलाकाई थानों की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बरियासनपुर निवासी सैलून संचालक भोदू शर्मा (35) रविवार की रात साइकिल से संदहा स्थित रिंग रोड चौराहे पर पहुंचा था। उसी दौरान आशापुर की ओर से आए गैस सिलिंडर लादे ट्रक ने भोदू की साइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भोदू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पांच वर्षीय बेटे का पिता भोदू चार भाइयों में सबसे छोटा था।
उधर, रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी निवासी अंकित कुमार सिंह (18) बीरभानपुर स्थित अपने मामा के घर गया था। रविवार की रात वह स्कूटी से अपने घर आ रहा था। मोहनसराय में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अंकित तीन बहनों का इकलौता भाई था। छह साल पहले उसके पिता की भी सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। अंकित की मौत के बाद उसकी मां नीलम सिंह और तीनों बहनों की हालत बेसुधों जैसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें