फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी के नमो घाट पर अब वाटर स्पोर्ट्स का लुफ्त उठा सकेंगे पर्यटक, जेट स्की और स्पीड बोर्ड शुरू

Thu, 02 May 2024 08:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी आने वाले पर्यटक अब नमो घाट फेज टू में जेट स्की और स्पीड बोर्ड का आनंद उठा रहे हैं। जेट स्की की राइडिंग पर गाइड तैनात रहेंगे। इन्हें अयोध्या और ऋषिकेश से बुलाया गया है।
विज्ञापन
वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा रहे हैं पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो घाट पर आने वाले पर्यटक अब वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठाएंगे। अब तक वाटर स्पोर्ट्स के लिए लोगों को रविदास घाट के सामने रेती पर जाना पड़ता था। अब नमो घाट फेज टू के दूसरी ओर स्पोर्ट्स का संचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


नमो घाट फेज टू में वाटर स्पोर्ट्स का संचालन करने वाली कंपनी के गौरव पवार ने बताया कि फिलहाल नमो घाट फेज टू से जेट स्की और स्पीड बोर्ड चलाई जा रही है। जेट स्की की राइडिंग पर गाइड तैनात रहेंगे। जिन्हें अयोध्या और ऋषिकेश से बुलाया गया है। वहीं स्पीड बोर्ड पर पायलट समेत छह लोग सवारी कर सकते हैं। आगे चल कर वाटर पैरा ग्लाइडिंग समेत अन्य वाटर स्पोर्ट्स का भी संचालन किया जाएगा।

पर्यटकों को भा रही जेट स्की की सवारी
पानी में तेज रफ्तार से दौड़ने वाली जेट स्की पर्यटकों को भा रही है। कंपनी के गौरव पवार ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर गंगा में जेट स्की चलाई जा रही है। पर्यटक जेट स्की की सवारी कर नया अनुभव ले रहे हैं। वहीं परिवार के साथ या समूह में आए हुए सैलानियों को स्पीड बोर्ड पर बैठना अच्छा लग रहा है। फिलहाल वाटर स्पोर्ट्स का संचालन राजघाट पुल के नीचे से आदिकेशव घाट के बीच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें