फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज का विमान पक्षी से टकराया,बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 11 Apr 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
विज्ञापन
खजुराहो हवाई अड्डे से 163 यात्रियों को लेकर मंगलवार शाम बाबतपुर एयरपोर्ट आ रहे जेट एयरवेज का विमान 9 डब्लू 2423 से पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
विज्ञापन


तकनीकी खराबी के कारण विमान को यहां के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। विमान को खजुराहो से वाराणसी आने के बाद दिल्ली जाना था। इसी विमान से वाराणसी से 140 यात्री दिल्ली जाने वाले थे। 

विमान को यहां रोके जाने के कारण दिल्ली जाने वाले कुछ यात्रियों को एयर इंडिया के विमान से दिल्ली भेज दिया गया तथा अन्य यात्रियों को शहर में स्थित एक होटल में ठहराया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों ने पक्षी टकराने की बात से इंकार किया। अधिकारियों का कहना था कि विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते उसे रोक दिया गया है। खराबी दूर होने के बाद उसे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें