परीक्षा देकर बाहर आते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के हर्षित गुप्ता ने कहा कि बेवजह राजनीतिक पार्टियां परीक्षा रोकने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। प्रवेश परीक्षा न होने से एकेडमिक कैलेंडर बिगड़ जाएगा। पहले हम सोच रहे थे कि परीक्षा न हो लेकिन सेंटर पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी तैयारियां थी।
अविनाश निवासी जौनपुर ने कहा कि कोरोना वायरस की आड़ लेकर राजनीतिक पार्टियां परीक्षा न करवाने की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने में लगी हैं। परीक्षा होनी चाहिए और हुई भीं। सेंटर पर कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रखा गया था।