इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए जेईई मेन की परीक्षा दो अप्रैल को वाराणसी के 30 केंद्रों पर होगी। सीबीएसई द्वारा संचालित परीक्षा में 18 हजार 900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में होगी। सुबह की पाली की परीक्षा 27 केंद्रों पर होगी।
दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर वास्तुकला इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी। यह जानकारी सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर व डालिम्स रोहनिया के प्रिंसिपल वीके मिश्रा ने दी। दो अप्रैल को जेईई मेन की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे होगी। केंद्रों पर किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक गैजेट प्रतिबंधित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होना। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद बैठने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाका दल की टीम होगी। बता दें कि इस बार परीक्षार्थियों को जेईई मेन की परीक्षा की तैयारी का मौका नहीं मिला है। यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं अभी चल ही रही हैं, इसी बीच इन्हें जेईई की परीक्षा देनी पड़ रही है।