फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Result: काशी के 300 छात्रों को 23 आईआईटी में पढ़ने का मौका, इन मेधावियों को मिली सफलता

Tue, 03 Jun 2025 02:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सफल छात्रों ने अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्यों से आशीर्वाद लिया। वहीं, बनारस की अनन्या त्रिपाठी को 133वीं रैंक मिली है। वह कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहती हैं।  
विज्ञापन
सफल अभ्यर्थियों के साथ शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में 600 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड का पेपर दिया था। सोमवार को घोषित नतीजों में 300 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें से कइयों का आईआईटी बांबे से लेकर आईआईटी बीएचयू में पढ़ने का सपना पूरा हो रहा है। सफल छात्रों ने अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्यों से आशीर्वाद लिया। वहीं, बनारस की अनन्या त्रिपाठी को 133वीं रैंक मिली है। वह कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहती हैं।  

विज्ञापन


जेआरएस ट्यूटोरियल्स के 65 विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली। हिमांशु मिश्रा को 1349वीं रैंक, हर्ष कुमार को 1405वीं, हिमांशु मिश्रा को 1349वीं, हर्ष कुमार को 1405वीं, सिद्धार्थ संजय श्रीवास्तव को 2393वीं, उत्कर्ष पांडेय को 4243वीं, अनुराग सिंह को 4372वीं और तन्मय शर्मा को 4537वीं रैंक मिली। संस्था के निदेशक ने सफल छात्रों को बधाई दी। 

विज्ञापन

अनन्या त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
संस्थान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इन सफल छात्रों में से जिन्हें मनचाही ब्रांच या संस्थान नहीं मिल पा रहा है और भविष्य में अपनी रैंक में सुधार लाना चाहते हैं तो उन्हें जेआरएस हॉस्टलों में छूट देगा। कम से कम 10 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक छूट के साथ छात्रावास में रहने और खाने की निशुल्क सुविधा दी जाएगी। साथ ही फीस में 10 से लेकर 100 प्रतिशत छूट के साथ नीट (पीएमटी) के लिए अलग से चल रहे पीएमटी सुपर एलीट बैच में पढ़ने का अवसर मिलेगा। हॉस्टल में रहने और भोजन की भी निशुल्क सुविधा होगी। 

संस्था के निदेशक एके झा ने कहा कि इतनी ज्यादा संख्या में छात्रों की सफलता जेआरएस ट्यूटोरियल्स के फाउंडेशन कोर्स की सार्थकता को प्रमाणित करता है। इस कोर्स के विद्यार्थी अपनी-अपनी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे प्राप्तांकों के साथ सफलता अर्जित करने के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे रैंक के साथ सफल होते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें