फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE एडवांस की उत्तर कुंजी जारी: IIT BHU की हर ब्रांच में कोडिंग, प्लेसमेंट को लेकर पढ़ लें ये जानकारी

Tue, 27 May 2025 02:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

IIT BHU: जेईई एडवांस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब बीटेक कोर्स में ब्रांच के चयन को लेकर अभ्यर्थी ऊहापोह में हैं। हालांकि, आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट ही नहीं, कोडिंग भी जेईई अभ्यर्थियों की राह तय करेगी। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस की उत्तर कुंजी जारी होते ही आवेदकों की ओर से खुद की रुचि के अलावा अब आईआईटी के अलग-अलग ब्रांच में प्लेसमेंट के आंकड़ों की पड़ताल की जा रही है। ब्रांच सेलेक्शन में प्लेसमेंट का भी सबसे बड़ा रोल होता है। पूरे देश में आईआईटी बीएचयू ही एक मात्र संस्थान रहा जहां पिछले तीन साल में प्लेसमेंट का ग्राफ नहीं गिरा है। 

विज्ञापन


ऐसे में देश भर के अभ्यर्थियों की निगाह यहीं टिकी है। यहां पर गणित और कंप्यूटर साइंस (सीएस) का सेलेक्शन ग्राफ सबसे बेहतर रहा है, मगर प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सुशांत श्रीवास्तव का मानना है कि आईआईटी बीएचयू में हर एक विभाग के छात्र और छात्राओं को कोडिंग सिखाई जाती है। 

बाकी स्थानों से अलग यहां पहले सेमेस्टर में ही चाहे वह खनन का छात्र हो या सिरामिक का, हर एक को कंप्यूटर साइंस की कोडिंग का प्रशिक्षण मिलने लगता है। ऐसे में ब्रांच का चयन नहीं बल्कि संस्थान का चयन अहम हो जाता है। 
विज्ञापन


वहीं, यहां पर हर साल बेहतर प्लेसमेंट के मामले में ब्रांच बदलते रहते हैं। गणित कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल समेत अलग-अलग विषय का प्लेसमेंट ग्राफ ऊपर नीचे होता रहता है। 

विज्ञापन

2024 में 201 ऑफर मैकेनिकल इंजीनियरिंग को
2024-25 के जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 201 ऑफर मैकेनिकल इंजीनियरिंग को मिले थे। इसके बाद 172 केमिकल इंजीनियरिंग, 165 सिविल इंजीनियरिंग, 163 इलेक्ट्रिकल, 146 कंप्यूटर साइंस, 145 इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग में 110 छात्र और छात्राओं का चयन हुआ था। 

मेटलर्जिकल में 107 और मैथमेटिकल साइंस में 55 ऑफर मिले थे। इससे पहले गणित ब्रांच से 120 छात्रों का चयन हुआ। कंप्यूटर साइंस, सिविल, सिरेमिक, केमेस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से करीब 115-115 को ऑफर मिले। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल और फिजिक्स में 50-50 से ज्यादा चयन हुए हैं।

गणित में मिला सबसे बड़ा पैकेज
2025 में आईआईटी में 1300 छात्रों के प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस और गणित ब्रांच का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। इसके बाद सिविल, सिरेमिक, केमेस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का स्थान है। औसत सीटीसी 22.48 लाख रुपये गया, लेकिन 2.2 करोड़ का उच्चतम पैकेज गणित के ही छात्र को मिला था। एआई कंपनी डाटाब्रिक्स ने ये ऑफर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें