फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बिजली विभाग के भिखारीपुर कार्यालय पर साथी की पिटाई के विरोध में जेई संगठन ने दिया धरना

Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के भिखारीपुर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर जेई संगठन ने धरना देकर साथी जेई की पिटाई का विरोध कर आरोपी पुलिस वाले पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। बताते चलें कि बीते दिनों जेई पंकज कुमार के साथ वर्दीधारी द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। शिकायत के बाद कार्रवाई भी हुई थी लेकिन अब उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते जेई संगठन के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोलापुर में बिजली निगम के जेई पंकज कुमार चौहान के साथ गोसाईपुर चौकी पर मारपीट करने के विरोध में जेई संगठन ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सुरक्षा की गुहार लगाई। मुख्य अभियंता संदीप बंसल के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।

विज्ञापन


राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जनपद सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मी द्वारा जेई के साथ मारपीट करने की घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। आरोपी हेड कांस्टेबल एवं अन्य पर मुकदमा दर्ज न होने से काम करने में भी असुरक्षा का भय बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता से बातचीत कर पुलिस कर्मी पर मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म किया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें