फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से पहले मिलेगा अलर्ट: तकनीक बनाने वाली महाराष्ट्र की टीम को मिला पहला खिताब, JBBR टीम बनी विजेता

Tue, 18 Feb 2025 09:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जागृति-25 इवेंट में इंपैक्ट मैट्रिक्स चैलेंज में महाराष्ट्र की जेबीबीआर टीम को पहला खिताब मिला है। टीम को भूकंप अलर्ट प्रेडिक्शन सिस्टम तैयार करने पर यह खिताब मिला है। 
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के जागृति-25 इवेंट में इंपैक्ट मैट्रिक्स चैलेंज की विजेता महाराष्ट्र की जे सांग्वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की जेबीबीआर टीम बनी है। भूकंप का अलर्ट देने के लिए बनाई गई तकनीक के चलते इन्हें जीत मिली है। राष्ट्रीय स्तर के इस हैकॉथान में आईआईटी बीएचयू की टीम को दूसरा स्थान और आईआईटी बीएचयू के ही एक छात्र को तीसरा स्थान मिला है। 

विज्ञापन


इंपैक्ट मैट्रिक्स चैलेंज में देश भर के कॉलेजों ने उत्पादों को तैयार करने में आने वाले चैलेंज पर काम किया है। एआई और डेटा साइंस में बेस्ट माइंड को खोजने के लिए ये प्रतिस्पर्धा कराई गई थी। पहला स्थान पाने वाली टीम जेबीबीआर ने भूकंप अलर्ट प्रेडिक्शन सिस्टम तैयार किया है। इससे भूकंप आने से पहले ही मोबाइल पर अलर्ट मिल जाएगा। 

टीम ने एक वेब पेज बनाया है। इसमें क्षेत्र के अनुसार भूकंपीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां साझा करनी होंगी। जैसे कि अधिकेंद्र से दूरी, अक्षांश और देशांतर, भूकंप की गहराई, सुनामी वार्निंग आदि डाटा भरना होगा। ये सारी डिटेल भरने के बाद पेज पर ऑटोमेटिक अलर्ट जारी हो जाएगा। अलर्ट की पांच कैटेगरी बनाई गई है। नो अलर्ट, ग्रीन, यलो, ऑरेंज और रेड। रेड अलर्ट सबसे बड़ा भूंकपीय क्षेत्र और ग्रीन सबसे कम प्रभाव वाला इलाका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें