फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की पिटाई से जौनपुर के युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

Fri, 05 Mar 2021 05:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के कान्हपुर गांव में शुक्रवार को गबन के आरोपी को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस की पिटाई से युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसकी तबीयत सामान्य हुई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सिविल ड्रेस में पहुंची दिल्ली पुलिस से उनकी नोक-झोंक भी हुई।

विज्ञापन


कान्हपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह दिल्ली में रहकर किसी प्लास्टिक रॉ मैटेरियल शॉप पर मुंशी के पद पर कार्य करता था। कुछ दिनों पहले युवक और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ माल बेचने का आरोप लगाते हुए मालिक विवेक अग्रवाल ने दिल्ली के अलीगंज थाने में 48 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसी मामले में आशुतोष की तलाश में दिल्ली पुलिस हरियाणा के नंबर की इनोवा कार से शुक्रवार की सुबह गांव पहुंच गई। सभी पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे। वह धड़ाधड़ घर में घुस गए। युवक को पकड़कर पीटने लगे और घसीटकर बाहर निकालने लगे। आरोप है कि परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों ने कारण जानना चाहा तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन


आशुतोष की पिटाई करते हुए गाड़ी में बैठा कर पुलिस थाने ले गई, जहां अचानक आशुतोष की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस से सहायता लेते हुए आशुतोष को सीएचसी बरसठी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है।

बरसठी के प्रभारी एसओ वीरेंद्र सिंह बरवार ने बताया कि दिल्ली पुलिस आशुतोष व उसके परिवार की एक महिला सहित चार लोगों को थाने लाई थी। महिला व दोनों पुरुषों को परिजनों की सुपुर्दगी में तत्काल छोड़ दिया गया। आशुतोष को पुलिस हिरासत में ही जिला अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें