फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः सवारी भरी टेंपो पलटी, महिला की मौत, तीन घायल

Fri, 17 Jan 2020 04:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के पास सवारियों से भरी टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य महिलाएं भी जख्मी हुई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है।

विज्ञापन

 

मड़ियाहूं स्टैंड से सवारी लेकर टेंपो चालक जौनपुर के लिए रवाना हुआ। पाली बाजार के पास रफ्तार तेज होने के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सभी यात्रियों को टेंपो से बाहर निकाला गया। श्यामा देई (45) पत्नी कल्लू पटेल निवासी कदमतर गोपालापुर थाना रामपुर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

वहीं, सुवरी निवासी परमावती पटेल (50), ठाठर निवासी धरमदेई (40) और जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी शीला देवी (30) गंभीर रुप से जख्मी हुईं। तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। टेंपो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं। भीड़ के बीच मौके का लाभ पाकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टेंपो को कोतवाली ले गई। एसओ ने बताया कि टेंपो में 10 यात्री सवार थे। हादसे के बाद से चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के धरमुपुर गांव में कार चलाना सीखने की कोशिश में बर्तन व्यापारी गुड्डू जायसवाल दुर्घटना का शिकार हो गया। उसकी कार राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने पोल से टकराते हुए सड़क से नीचे चली गई। व्यापारी को मामूली चोट आई है।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें