फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: जमीन कब्जा दिलाने गए तहसीलदार से बदसलूकी, हमले में कोट जला

Sat, 28 Dec 2019 11:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के रामपुर भोड़ी गांव में शनिवार की शाम पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा दिलाने गए तहसीलदार पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में वह बाल बाल बच गए। दबंगों ने पड़ोसी पिता-पुत्र को पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना के बाद भारी फोर्स मौके पर पहुंची, जिसके बाद जमीन पर कब्जा दिलाया गया।

विज्ञापन

 

गांव निवासी राजमनी यादव व विनोद यादव के बीच जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार मछलीशहर संतोष सोनकर जमीन पर राजमणि को कब्जा दिलाने गए थे। ट्रैक्टर से खेत जोता जाने लगा। आरोप है कि विपक्षियों ने जुटकर हमला कर दिया। तहसीलदार के साथ मारपीट की कोशिश की।

घटना में तहसीलदार ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन राजमणि (55) और उनके आशीष यादव (25) को गंभीर चोट आई। सूचना के बाद मुंगराबादशाहपुर और पंवारा थाने से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उसके बाद ट्रैक्टर से खेत जोतकर कब्जा दिलाया गया। भारी पुलिस बल पहुंचने पर विपक्षी हमलावर भाग निकले। इस बाबत तहसीलदार संतोष सोनकर ने बताया कि विवाद में मशाल जलाकर फेंका गया, जिससे मेरी कोट जल गई। बदसलूकी की कोशिश भी हुई। थाने में तहरीर दे गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें