फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः हिरासत में युवक की मौत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दुखी, दो लाख रुपये मदद की घोषणा

Fri, 12 Feb 2021 08:53 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बृहस्पतिवार की रात पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये मदद देने की घोषणा की। बक्शा थाने में पुलिस हिरासत में किशन यादव की मौत हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना में शामिल पुलिसकिर्मयों पर दंडात्मक कार्रवाई और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सरकारी मदद देने की मांग की। समाजवादी पार्टी के फेसबुक पेज पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की ओर से यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन



 
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस की बर्बर पिटाई से युवक की मौत बेहद अमानवीय घटना है। सपा पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। हिरासत में मौत के मामले में यूपी पुलिस अव्वल हो चुकी है। कानून अपने हाथ में लेकर विधिक प्रक्रिया को लांछित कर रही है। मानवाधिकार आयोग की नोटिस के बाद भी सरकार पर कोई असर नहीं है। सपा नेता डॉ. केपी यादव ने भी 50 लाख रुपये की सहायता राशि और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उधर, युवक की मौत के मामले में शुक्रवार देर शाम बक्शा एसओ और एसओजी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 

पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में बक्शा एसओ और एसओजी टीम पर हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। चकमिर्जापुर निवासी किशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार देर शाम एसओजी टीम, बक्शा एसओ अजय कुमार सिंह और हमराही पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ। मृतक के बड़े भाई अजय यादव की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें