फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ शहीद के शव का आंतिम संस्कार

Thu, 16 Feb 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जौनपुर
विज्ञापन
सेना के जवानों द्वारा शस्त्र के साथ दी गई अंतिम सलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना में शहीद हुए आशुतोष यादव का शव गुरूवार को सेना के विशेष वाहन से शहीद के पैतृक गांव सुल्तानपुर लाया गया। शहीद का शव के इंतजार में पहले ही घर पर भारी भीड़ जमा थी।  
विज्ञापन


कैप्टन सपना पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष वाहन से ताबूत में रखा शव सुबह दस बजे घर पहुंचा तो मां शीला, पत्नी मधु, बहन पूजा, पूनम, भाई संदीप , अशोक बड़े पिता लालजी यादव ताबूत से लिपटकर दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों का करुण क्रंदन देख लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। एसपी अतुल सक्सेना, अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम डॉ. विश्राम, पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों द्वारा शस्त्र के साथ दी गई अंतिम सलामी के बाद शव यात्रा निकली।
विज्ञापन


गम और गुस्से के बीच निकली शहीद की शव यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। आशुतोष की शहादत पर लोग गर्व भी महसूस कर रहे थे। शव यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता का जयकारा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

गोमती नदी के रामघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पिता अधिवक्ता लालजी यादव ने मुखाग्नि दी। अंत्येष्ठि के समय पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, अपर कलेक्टर उमाकांत त्रिपाठी, सीओ उमाशंकर सिंह, कैप्टन सपना पाण्डेय, नायब सूबेदार रमाकांत यादव, नायब सूबेदार सुनील, कर्नल ओपी चौबे तथा 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर व 22 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के 27 जवान मौजूद थे ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें