फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली मुख्तार अंसारी को मिला पेरोल, कर सकेगा चुनाव प्रचार

Thu, 16 Feb 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, मऊ /वाराणसी
विज्ञापन
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाहुबली विधायक व मऊ सदर से बसपा प्रत्याशी मुख्‍तार अंसारी को दिल्ली की एक अदालत ने चुनाव में प्रचार करने के लिए आज पेरोल दे दिया।
विज्ञापन


मऊ में मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि मुजाहिद ने बताया कि नई दिल्ली की सीबीआई अदालत ने 15 दिन का पेरोल दिया है। वे अब जल्द ही चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि मुख्तार अंसारी पर कुल 13 आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इन मुकदमे में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित गैंगस्टर आदि के विभिन्न जनपदों के मुकदमे शामिल हैं। वहीं उनके बेटे अब्बास पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है।

बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी, उनकी पत्नी और दोनों बेटे सभी करोड़ों के मालिक हैं। मुख्तार अंसारी के पास चल संपत्ति के नाम पर 575031 रुपये, उनकी पत्नी के नाम 8438735 रुपये, बेटे अब्बास के पास 41 लाख 76635, बेटे उमर के पास 136422 रुपया की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अचल संपत्ति के नाम पर इनके पास दो करोड़ 43 लाख, पत्नी के पास 11 करोड़ 6230450, बेटे अब्बास के पास 4 करोड़ एवं दूसरे बेटे उमर के पास ढाई करोड़ की संपत्ति है। इनकी पत्नी के पास कर्ज भी है। घोसी विधानसभा के बसपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी के पास 41 लाख 76635 रुपये एवं अचल संपत्ति के रूप में चार करोड़ की प्रापर्टी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें