फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानूनगो

Wed, 08 Jan 2020 07:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
Bribe
विज्ञापन

एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बुधवार को कानूनगो कमल बहादुर यादव को जमीन की पैमाइश के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। मछलीशहर पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सुजानगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी बुद्ध नारायण मिश्र की बहू रीता देवी और एकता के नाम जमीन है। बुद्ध नारायण के वाद पर एसडीएम ने 10 अप्रैल 2019 को कानूनगो बेलवार गांव कमल बहादुर यादव को जमीन की पैमाइश का आदेश दिया था। आरोप है कि पैमाइश के लिए कानूनगो ने दस हजार रुपये मांगे। कहा था कि इसमें लेखपाल का भी हिस्सा है।

छह माह तक दौड़ने के बाद किसी तरह पांच हजार रुपये में बात तय हुई। बुधवार को पैमाइश होनी थी। इस बीच बुद्ध नारायण ने छह जनवरी को एंटी करप्शन वाराणसी शाखा से संपर्क किया। बुधवार को एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर संतोष दीक्षित की टीम के साथ पहुंचे और बुद्ध नारायण को पांच-पांच सौ रुपये के केमिकल लगे दस नोट दिए। कानूनगो को पैमाइश स्थल पर बुलाया गया।
विज्ञापन


कानूनगो कमल बहादुर ने बुद्ध नारायण से ज्यों ही रुपये लिए एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया और पानी से हाथ धुलवाने पर उसके हाथ लाल हो गए। टीम उसे गिरफ्तार कर मछलीशहर कोतवाली लाई और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सुरेंद्र नाथ दुबे, नरेंद्र सिंह, विजय नरायन प्रधान, पुनीत सिंह, सुमित भारती, अश्वनी पांडेय आदि शामिल रहे। मछलीशहर कोतवाल पंकज पांडेय ने आरोपी कानूनगो के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें