ऐसे में इनसे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। दो दिन पहले ही अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उजागर किया था। मामले के संज्ञान लेते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सीएमओ को 32 लापता मरीजों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
एसपी को पत्र लिखकर इन सभी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर इनका लोकेशन ट्रेस करते हुए ढूंढ कर इनके विरुद्ध प्रशासन को गुमराह करने और संक्रमण फैलाने के आरोप में सख्त कार्यवाई के लिए कहा है। लापता हुए मरीजों में ज्यादातर शहरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।