थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कराने तथा सड़क पर बिखरी गिट्टियों और पत्थरों को तत्काल हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।