फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: सावन के सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, रविवार को कक्षाएं चलाने के निर्देश, इन बोर्डों पर लागू

Sat, 01 Aug 2026 09:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सावन के प्रथम सोमवार को कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर वाराणसी के नगर क्षेत्र एवं कांवड़ मार्ग स्थित विद्यालय बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश जारी करते हुए विद्यालयों को आवश्यकता अनुसार रविवार को कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को पूर्व सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
सावन के सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Closed in Varanasi: सावन के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को नगर क्षेत्र और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं यातायात दबाव को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने स्पेशल निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत नगर क्षेत्र और कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी परिषदीय तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सोमवार को विद्यालय बंद रखने और आवश्यकता होने पर रविवार (2 अगस्त) को कक्षाओं का संचालन करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


डीआईओएस की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड और अन्य सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगी। विद्यालय प्रबंधन अपनी स्थानीय स्थिति, यातायात व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले सकेंगे कि सोमवार को अवकाश रखा जाए और उसके स्थान पर रविवार को शिक्षण कार्य कराया जाए।

विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के नगर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों से गुजरने की संभावना है। ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि यदि वे रविवार को कक्षाओं का संचालन और सोमवार को अवकाश का निर्णय लेते हैं, तो इसकी सूचना समय से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को उपलब्ध कराएं। सूचना स्पष्ट और पूर्व में दी जाए, जिससे किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

इसके अलावा मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं, विशेष रूप से अक्षय पात्र फाउंडेशन को भी समय से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भोजन वितरण की व्यवस्था प्रभावित न हो। डीआईओएस ने कहा कि यह निर्णय विद्यालयों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप लचीलापन देने और सावन के पहले सोमवार पर सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें