बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी कोविड-19 अस्पताल में रखा जाएगा। इसी ब्लाक के जगापुर गांव निवासी एक व्यक्ति मुंबई में गैराज चलाता था। तीन जुलाई को वह कार से परिवार के साथ आया था। बयालसी इंटर कॉलेज में पूरे परिवार का सैंपल लिया गया था। इसमें एक तीन वर्षीय बच्ची और सात वर्ष के बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बरसठी के चकमलाई गांव में कोलकाता से एक जुलाई को आए अधेड़, खुटहन के मेडा गांव में पांच जुलाई को मुंबई से आए युवक, बरसठी के भोपतपुरा मगरा गांव में मुंबई से आई युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इनके अलावा डोभी के मंदूपुर गांव में मुंबई से आए युवक और रैंडम जांच में सैंपल देने वाले एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
बरसठी के महमूदपुर पट्टी में मुंबई से कार में दो जुलाई को आई किशोरी (14) और उसके भाई (18), मड़ियाहूं के गौहर बेलवा निवासी युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। बरसठी के रसूलहा परियत निवासी दंपती के परिवार के दो जुलाई को एक बच्ची कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
केराकत के नालापार में दो जुलाई को एक युवक की अज्ञात बीमारी से मौत हुई थी। कोरोना का संदेह जताने पर परिवार व पासपड़ोस के लोगों का सैंपल लिया गया था। मृतक का भतीजा और पड़ोस की युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 621 सैंपल के रिजल्ट आए।
इसमें 16 पॉजिटिव हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने और उनके गांवों में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। 362 नए लोगों के भी सैंपल भी लिए गए। अब तक कुल 16083 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें 14555 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब 1528 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं।