दरअसल, दोपहर के समय एसीपी चेतगंज नितेश प्रताप सिंह मलदहिया से लहुराबीर मार्ग की तरफ गुजर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर एक कार पर पड़ी, जिसके पीछे नंबर प्लेट के बगल में हिंदी में 'जाट' लिखा हुआ था। इसके बाद एसीपी ने कार रुकवाकर दो हजार का चालान काट दिया। वहीं चालक ने चालान न काटे जाने को लेकर पुलिस के समक्ष कई बार मिन्नतें भी की।