फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी बंदियों से जम्मू के डीजी जेल ने एक घंटे की मुलाकात

Fri, 07 Feb 2020 01:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू के डीजी जेल वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय कारागार में बंद 25 कश्मीरियों से मुलाकात की। एक घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने कश्मीरी बंदियों से उनके स्वास्थ्य और खानपान की सुविधाओं की जानकारी ली। कश्मीरियों से पूछा कि जेल में किसी प्रकार का उत्पीड़न तो नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय कारागार प्रशासन से उन्होंने कहा कि कश्मीरी बंदियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल जेल में कश्मीरी बंदियों की बैरक, भोजनालय, पीने के पानी की सुविधा, अस्पताल और शौचालय का निरीक्षण किया। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कुछ और कश्मीरी बंदी रिहा किए जाएंगे।
 

भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी संगठनों से जुड़े 30 लोगों को 19 अगस्त 2019 को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। इनमें से पांच लोग अब तक रिहा किए जा चुके हैं। केंद्रीय कारागार के प्रभारी अधीक्षक पीके त्रिवेदी ने बताया कि जम्मू के डीजी जेल के निरीक्षण के दौरान कश्मीरी बंदियों ने किसी प्रकार की समस्या की शिकायत नहीं की।

विज्ञापन


जम्मू के डीजी जेल ने कश्मीरी बंदियों से मुलाकात के बाद मुलाकात घर का जायजा लिया। कैदी पुनर्वास के तहत संचालित योजनाओं और बंदियों द्वारा किए जाने वाले कामकाज की उन्हें जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कारागार में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में बनाए गए स्मारक को देख कर नमन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें