फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में आजमगढ़ का लाल शहीद

Fri, 27 Jan 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
कश्मीर में शहीद जवानों की सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को हुए हिमस्खलन के दौरान आजमगढ़ के जवान नायक अजीत सिंह की बर्फ में दबकर मौत हो गई। सेना ने आज शहीद जवानों की सूची जारी की। अजीत सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह तरवां के जमीरपुर के रहने वाले थे। सेना ने बताया कि हिमस्‍खलन की कुल दो घटनाओं में 15 जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन


 उधर, अजीत सिंह के निधन की खबर पाकर आजमगढ़ में परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू ने इस घटना पर दुख जताते हुए शहीद जवानों के परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

बता दें कि 25 जनवरी को हुए एक हिमस्खलन में सेना की गुरेज सेक्टर की एक आर्मी कैंप को नुकसान हुआ था जिसके बाद सेना के जवानों के बर्फ में दब जाने की खबर मिली थी। इस दौरान सेना द्वारा जारी एक रेस्कयू ऑपरेशन में एक जेसीओ और 6 जवानों को बर्फ के नीचे से निकालकर बचा लिया गया था।
विज्ञापन


वहीं एक दूसरे हिमस्खलन में इसी पोस्ट की ओर जा रही सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद भारी बर्फबारी औऱ खराब मौसम के बीच सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। खराब मौसम के कारण हो रही दिक्कतों के बीच सेना ने अब तक 11 जवानों के शवों को बरामद किया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें