फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बनाएं सामाजिक दूरी, मास्क जरूर पहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के दौर में जिस तरह बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, उससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अगर लोगों ने सतर्कता नहीं बरती तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को बाहर निकलते समय मास्क लगाए रखने की अपील भी की जा रही है। इसके अलावा नियमित सैंपल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सिगरा, नई सड़क, गोदौलिया, महमूरगंज सहित अन्य जगहों पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के ही लोग दिखे। जबकि चार दिन पहले अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सीएमओ समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भीड़भाड़ पर नियंत्रण रखने, कोविड गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिए थे।
बिना मास्क बाहर निकलने से बचें
एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्य ने बताया कि जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है। बाजारों में भी बिना मास्क लगाए निकलना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर बहुत जरूरी पड़ने पर बाहर निकलना भी हो तो कोविड गाइडलाइन का पालन भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें